Showing posts with label Sports News. Show all posts
Showing posts with label Sports News. Show all posts

Thursday, August 30, 2012

रांची की बेटी सम्मानित



राष्ट्रीय खेल दिवस पर बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झारखंड की तीरंदाज दीपिका को अर्जुन अवार्ड से नवाजा. इससे पहले झारखंड के तीरंदाज संजीव सिंह (1992) और एथलीट चार्ल्स ब्रोमियो (1982) को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है

Sports News


Sunday, August 5, 2012

दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत

पाल्लेकल : इरफान पठान के पांच विकटों की मदद से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे में श्रीलंका को 20 रनों से पीटते हुए सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया। बड़े अंतर से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की वनडे रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। अब वह चौथे स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके और शीर्ष पर बैठी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बराबर 119 अंक हैं, लेकिन दशमलव की गणना में भारत पीछे है। भारत की जीत की नींव गौतम गंभीर (88) और मनोज तिवारी (65) ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी करके और कप्तान एमएस धौनी ने 38 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर रखी थी, लेकिन वह पठान थे जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। पठान के भारत के सात विकेट पर 294 रन के स्कोर में नाबाद 29 रन का योगदान दिया और बाद में 61 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे श्रीलंका 45.4 ओवर में 274 रन पर आउट हो गया। अपने दो स्टार खिलाडि़यों कप्तान महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के बिना खेल रहे श्रीलंका ने चोटी के पांच बल्लेबाज 102 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद लाहिरू थिरिमाने (77) और जीवन मेंडिस (72) ने छठे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी करके उम्मीद जगाई, लेकिन पठान ने दोबारा गेंद संभालकर तीन विकेट लिए जिससे भारत ने जीत के साथ सीरीज का अंत किया। पठान मैन ऑफ द मैच बने और विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारत अब श्रीलंका से सात अगस्त को ट्वेंटी20 मैच खेलकर सीरीज का अंत करेगा।

15 वर्षीय केटी ने जीता स्वर्ण

लंदन : अमेरिका की 15 वर्षीया केटी लेडेकी ने चमत्कारिक खेल दिखाते हुए महिला तैराकी की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया। केटी ने अमेरिकी तैराक के आठ मिनट 14.63 सेकेंड के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इस स्पर्धा का रजत पदक स्पेन की मिरिया बेलमेंटो गार्सिया को मिला। बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिटेन की रेबेका एडलिंगटन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद केटी ने कहा, मुझे लगा कि मैं बहुत तेज चल रही हूं। एक वक्त ऐसा लगा कि मैं बस उस रिकॉर्ड को छू लूं। मैं बस सबसे पहले अपने हाथ दीवार तक पहुंचाना चाहती थी। 10,000 मीटर दौड़ में दिबाबा को स्वर्ण लंदन : इथियोपिया की तीरुनेश दिबाबा ने शुक्रवार को महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। बीजिंग ओलंपिक में 5,000 और 10,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिबाबा ने केन्याई एथलीट सैली किपयेगो और विवियन चेरयुईयोट को 30 मिनट 20.75 सेकेंड में मात दी। इस स्पर्धा में किपयेगो को रजत और विवियन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पोलैंड के माजेवस्की को स्वर्ण पोलैंड के तॉमास्ज माजेवस्की ने पुरुषों की गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। माजेवस्की ने 21.89 मीटर दूर गोला फेंक कर बीजिंग ओलंपिक के अपने खिताब को बचाया। 30 वर्षीय माजेवस्की ने विश्व चैंपियन जर्मनी के डेविड स्टोर्ल को तीन सेंटीमीटर के अंतर से मात दी। अमेरिका के वरिष्ठ एथलीट रीसी होफा की झोली में कांस्य पदक आया। जीत के बाद माजेवस्की ने कहा, यह बस कुछ मिलीमीटर का अंतर था। यह हमेशा काफी कठिन होता है जब सामने ऐसे महान खिलाड़ी होते हैं। फ्रेंकलिन ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता सोना अमेरिका की 17 वर्षीया महिला तैराक मिसी फ्रेंकलिन ने तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व कीर्तिमान के साथ अपने नाम किया।फ्रेंकलिन ने 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक सोमवार को अपने नाम किया था। फ्रेंकलिन ने इस स्पर्धा में दो मिनट 4.06 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।जीत के बाद फ्रेंकलिन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैंने इस पल के लिए पूरी जिंदगी सपना देखा था। इस स्पर्धा का रजत पदक रूस की अनास्तासिया जूएवा (2:05.92) के नाम रहा जबकि अमेरिका की एलिजाबेथ बीसेल ने कांस्य पर कब्जा किया। सब पर भारी एड्रियन पोलैंड के भारोत्तोलक एड्रियन एड्वर्ड जीलिंस्की ने की भारोत्तोलक प्रतियोगिता के 85 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। एड्रियन ने कुल 385 किलोग्राम वजन उठाया। 23 वर्षीय एड्रियन स्नैच में 174 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर थे लकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 211 किलोग्राम वजन उठाकर रूस के 19 वर्षीय अप्ती अखाडोव को पीछे छोड़ दिया।

Sports News

Wednesday, August 1, 2012

कोहली के शतक से भारत ने जीती सीरीज

कोलंबो : लक्ष्य का पीछा करने में माहिर होते जा रहे युवा बल्लेबाज विराट कोहली के नाबाद शतक (128) और सुरेश रैना (58) के नाबाद अ‌र्द्धशतक की मदद से भारत ने मंगलवार को चौथे वनडे में श्रीलंका को छह विकेट से पीटते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका की ओर से रखे गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और वनडे प्रारूप में 400वीं जीत दर्ज की। कोहली ने 119 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि रैना ने 51 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 146 रन जोड़े। छोटे से करियर में कोहली का यह 13वां वनडे शतक है। उन्होंने पिछली दस पारियों में (128*, 38, 01, 106, 183, 66, 108, 133*, 21, 66) में 106.25 की धमाकेदार औसत के साथ कुल 850 रन बनाए हैं। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर लसिथ मलिंगा ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को बोल्ड कर भारत को तगड़ा झटका दिया। गंभीर खाता भी नहीं खोल सके। वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। सहवाग को 34 रन के निजी योग पर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके ने कैच किया। पिछले तीन मुकाबलों की तरह रोहित शर्मा यहां भी कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें नुवान प्रदीप ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद इस दौरे पर पहली बार टीम में शामिल किए गए मनोज तिवारी ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। तिवारी को 21 रन के निजी योग पर जीवन मेंडिस ने पगबाधा आउट किया। श्रीलंका की ओर से मलिंगा, मैथ्यूज, प्रदीप और मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को उपुल तरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की रनगति धीमी पड़ गई और उसने लगातार अंतराल पर विकेट भी गंवाए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा नुकसान भारत के पार्ट टाइम गेंदबाजों ने पहुंचाया। भारत की ओर से तिवारी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अश्विन के खाते में दो, डिंडा और सहवाग के खाते में एक-एक विकेट गया। पांचवां मैच शनिवार को खेला जाएगा।

Sports News

Sunday, July 29, 2012

तीसरा वनडे : भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से ली बढ़त

गौतम गंभीर के शतक के बाद सुरेश रैना की तूफानी पारी से भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए तीसरे वनडे क्रिकेट मैच में शनिवार को श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। गंभीर ने 102 जबकि रैना ने नाबाद 65 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 287 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 288 रन बनाकर हासिल कर लिया। रैना ने इरफान पठान (नाबाद 34) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 11.1 ओवर में 92 रन की अविजित साझेदारी करके भारत की जीत सुनिश्चित की। रैना ने 19 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 45 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।इससे पहले श्रीलंका ने कुमार संगकारा (73), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 71) और महेला जयवर्धने (65) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। भारत ने बल्लेबाजी पावर प्ले के पांच ओवर में 29 रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए जिससे वह एक समय मुश्किल में घिर गया था और उसे अंतिम 11 ओवर में 87 रन की दरकार थी लेकिन रैना और पठान ने इस लक्ष्य को आसान कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर में भी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (3) का विकेट गंवा दिया जो तिषारा परेरा की गेंद पर करारा प्रहार करने की कोशिश में कवर में स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्र सेनानायके को कैच दे बैठे। गंभीर और विराट कोहली (38) ने इसके बाद 19.1 ओवर में 105 रन जोड़ी पारी को संभाला। गंभीर शुरू से ही शानदार लय में दिखे लेकिन कोहली को खुलकर खेलने में दिक्कत हुई।




गंभीर ने लसिथ मलिंगा के पहले दो ओवर में तीन चौकों के साथ अपने तेवर दिखाए। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर 17.4 ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया। कोहली हालांकि इसके बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए। वह रंगना हेराथ की शार्ट गेंद को बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में इसी स्पिनर को कैच दे बैठे। उन्होंने 65 गेंद की पारी में दो चौके मारे।

इससे पहले गंभीर ने हेराथ की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 43 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। कोहली की जगह क्रीज पर उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (31) ने गंभीर का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। दोनों ने भारत का स्कोर 35 ओवर में दो विकेट पर 180 रन तक पहुंचाकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। धौनी ने इस बीच 36वें ओवर में अनिवार्य बल्लेबाजी पावर प्ले लिया जो भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। मलिंगा ने पावर प्ले की पहली ही गेंद पर अपनी घातक यार्कर से धौनी के स्टंप उखाड़ दिए जबकि अगली ही गेंद पर उन्होंने खराब फार्म से जूझ रहे रोहित शर्मा (0) को पगबाधा आउट करके भारत को चौथा झटका दिया। गंभीर ने मैथ्यूज की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर एक रन के लिए खेलकर सिर्फ 96 गेंद में अपने कैरियर का 11वां वनडे शतक पूरा किया। वह हालांकि मैथ्यूज के अगले ओवर में तेज रन लेने के प्रयास में पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंद को मिड आन पर खेला और तेज रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन उनके क्रीज पर पहुंचने से पहले की इसुरू उदाना ने उनके स्टंप उखाड़ दिए। भारत को अंतिम 11 ओवर में 87 रन की दरकार थी और ऐसे में रैना ने पठान के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। रैना 19 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब सेनानायके ने मैथ्यूज की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।

साइना पर होगी भारतीयों की नजर

लंदन, एजेंसी : स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदारों में शुमार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल लंदन ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत रविवार से करेंगी। साइना महिलाओं के सिंगल्स में स्विट्जरलैंड की सबरीना जैकेट से भिड़ेंगी। बीजिंग ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर साइना बहुत कम अंतर से पदक से चूक गई थीं। चार साल पहले 18 वर्षीय साइना के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी लेकिन उसके बाद साइना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं अर्जित की हैं। विश्व सिंगल्स रैंकिंग में नंबर दो पर काबिज होने वाली साइना भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में साइना विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं और उन्हें ओलंपिक में चौथी वरीयता दी गई है। साइना ने कहा, ड्रॉ थोड़े कठिन हैं। मैं इससे पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल चुकी हूं। उन्होंने मुझे कड़ी टक्कर दी है। मैं उनके खिलाफ अच्छे मुकाबले की उम्मीद कर रही हूं। मैं एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रही हूं। यह मेरा दूसरा ओलंपिक है। अब मैं अनुभवी हो चुकी हूं। मैं जानती हूं कि इतने बड़े टूर्नामेंट में किस प्रकार खुद को शांत रखना पड़ता है। मैं खुद पर अधिक दबाव नहीं लेना चाहती। साइना ने हाल ही में इंडोनेशिया ओपेन सुपर सीरीज जीती थी। मिक्स्ड डबल्स में ज्वाला गट्टा और वी दीजू की जोड़ी आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। एलिसॉप से भिड़ेंगे जय भगवान : भारतीय मुक्केबाज जय भगवान 60 किलोग्राम भार वर्ग में रविवार को सेसेल्स के खिलाड़ी आंद्रिक एलिसॉप से भिड़ेंगे। एक्सेल एरेना में होने वाले मुकाबले में भारतीयों की नजरें रहेंगी। भगवान लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज थे। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले और दो बार एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भगवान की फाइनल राउंड में पहुंचने की काफी उम्मीदें हैं। महिला तीरंदाजों की खुलेगी पोल : भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को पदक का दावेदार बताया जा रहा था लेकिन क्लासिफिकेशन राउंड में उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। अब उनकी पोल रविवार को खुल जाएगी। दीपिका कुमारी, एल बोम्बायला देवी और सी. स्वुरो की तिकड़ी को आज डेनमार्क की टीम से मुकाबला करना है।

Sports News

Friday, July 27, 2012

ओलिंपिक मशाल लेकर दौड़े अमिताभ

उद्घाटन आज
एआर रहमान देंगे प्रस्तुति
लंदनत्न अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को लंदन में ओलिंपिक मशाल रिले में हिस्सा लिया। 69 वर्षीय बिग-बी ने मशाल के साथ 300 मीटर दौड़ लगाई। ७० दिनों के बाद मशाल शुक्रवार को ओलिंपिक स्टेडियम पहुंचेगी।

प्रसारण रात १:३० बजे से दूरदर्शन पर

Sports News

Wednesday, July 25, 2012

श्रीलंका ने भारत को नौ विकेट से धोया

हंबनटोटा : श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद लंबी-लंबी डींगे हांक रहे टीम इंडिया के खिलाडि़यों की पोल दूसरे वनडे में खुल गई। मंगलवार को श्रीलंकाई चीतों ने जोरदार पलटवार करते हुए भारत पर नौ विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जैसे-तैसे श्रीलंका के सामने 139 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 19.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 181 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पहले वनडे में शतक से चूकने वाले सहवाग ने इस मैच में शतक लगाने की बात कही थी, लेकिन वह महज 15 रन पर मैन ऑफ द मैच परेरा की गेंद पर उन्हें ही कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के शतकवीर कोहली ने जीत के बाद कहा था कि भारतीय जर्सी पहनने से उनके भीतर अतिरिक्त ऊर्जा भर जाती है, जिस कारण वह बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। लेकिन इस मैच में परेरा ने पांचवीं ही गेंद पर उनकी सारी ऊर्जा छूमंतर कर दी। दो विकेट फटाफट गिरने के बाद उम्मीद थी कि रोहित शर्मा एक छोर संभाल लेंगे, लेकिन भारत-ए टीम के साथ कैरेबियाई दौरे पर फेल रहने वाले रोहित की खराब फॉर्म यहां भी जारी रही। रोहित में लंबे समय से संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, लेकिन उनका अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यह बल्लेबाज अपने 81 वनडे मैचों के करियर में अपनी प्रतिभा के मुताबिक नहीं खेल पाया है और अब उनके नाम सिर्फ दो शतक हैं। टीम प्रबंधन अब अगले मैच में उनके विकल्प को मैदान पर उतारने की सोचे तो टीम का कुछ भला हो।

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...