Sunday, August 5, 2012

15 वर्षीय केटी ने जीता स्वर्ण

लंदन : अमेरिका की 15 वर्षीया केटी लेडेकी ने चमत्कारिक खेल दिखाते हुए महिला तैराकी की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया। केटी ने अमेरिकी तैराक के आठ मिनट 14.63 सेकेंड के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इस स्पर्धा का रजत पदक स्पेन की मिरिया बेलमेंटो गार्सिया को मिला। बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिटेन की रेबेका एडलिंगटन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद केटी ने कहा, मुझे लगा कि मैं बहुत तेज चल रही हूं। एक वक्त ऐसा लगा कि मैं बस उस रिकॉर्ड को छू लूं। मैं बस सबसे पहले अपने हाथ दीवार तक पहुंचाना चाहती थी। 10,000 मीटर दौड़ में दिबाबा को स्वर्ण लंदन : इथियोपिया की तीरुनेश दिबाबा ने शुक्रवार को महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। बीजिंग ओलंपिक में 5,000 और 10,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिबाबा ने केन्याई एथलीट सैली किपयेगो और विवियन चेरयुईयोट को 30 मिनट 20.75 सेकेंड में मात दी। इस स्पर्धा में किपयेगो को रजत और विवियन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पोलैंड के माजेवस्की को स्वर्ण पोलैंड के तॉमास्ज माजेवस्की ने पुरुषों की गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। माजेवस्की ने 21.89 मीटर दूर गोला फेंक कर बीजिंग ओलंपिक के अपने खिताब को बचाया। 30 वर्षीय माजेवस्की ने विश्व चैंपियन जर्मनी के डेविड स्टोर्ल को तीन सेंटीमीटर के अंतर से मात दी। अमेरिका के वरिष्ठ एथलीट रीसी होफा की झोली में कांस्य पदक आया। जीत के बाद माजेवस्की ने कहा, यह बस कुछ मिलीमीटर का अंतर था। यह हमेशा काफी कठिन होता है जब सामने ऐसे महान खिलाड़ी होते हैं। फ्रेंकलिन ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता सोना अमेरिका की 17 वर्षीया महिला तैराक मिसी फ्रेंकलिन ने तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व कीर्तिमान के साथ अपने नाम किया।फ्रेंकलिन ने 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक सोमवार को अपने नाम किया था। फ्रेंकलिन ने इस स्पर्धा में दो मिनट 4.06 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।जीत के बाद फ्रेंकलिन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैंने इस पल के लिए पूरी जिंदगी सपना देखा था। इस स्पर्धा का रजत पदक रूस की अनास्तासिया जूएवा (2:05.92) के नाम रहा जबकि अमेरिका की एलिजाबेथ बीसेल ने कांस्य पर कब्जा किया। सब पर भारी एड्रियन पोलैंड के भारोत्तोलक एड्रियन एड्वर्ड जीलिंस्की ने की भारोत्तोलक प्रतियोगिता के 85 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। एड्रियन ने कुल 385 किलोग्राम वजन उठाया। 23 वर्षीय एड्रियन स्नैच में 174 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर थे लकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 211 किलोग्राम वजन उठाकर रूस के 19 वर्षीय अप्ती अखाडोव को पीछे छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...