Wednesday, August 1, 2012
कोहली के शतक से भारत ने जीती सीरीज
कोलंबो : लक्ष्य का पीछा करने में माहिर होते जा रहे युवा बल्लेबाज विराट कोहली के नाबाद शतक (128) और सुरेश रैना (58) के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से भारत ने मंगलवार को चौथे वनडे में श्रीलंका को छह विकेट से पीटते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका की ओर से रखे गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और वनडे प्रारूप में 400वीं जीत दर्ज की। कोहली ने 119 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि रैना ने 51 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 146 रन जोड़े। छोटे से करियर में कोहली का यह 13वां वनडे शतक है। उन्होंने पिछली दस पारियों में (128*, 38, 01, 106, 183, 66, 108, 133*, 21, 66) में 106.25 की धमाकेदार औसत के साथ कुल 850 रन बनाए हैं। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर लसिथ मलिंगा ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को बोल्ड कर भारत को तगड़ा झटका दिया। गंभीर खाता भी नहीं खोल सके। वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। सहवाग को 34 रन के निजी योग पर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके ने कैच किया। पिछले तीन मुकाबलों की तरह रोहित शर्मा यहां भी कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें नुवान प्रदीप ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद इस दौरे पर पहली बार टीम में शामिल किए गए मनोज तिवारी ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। तिवारी को 21 रन के निजी योग पर जीवन मेंडिस ने पगबाधा आउट किया। श्रीलंका की ओर से मलिंगा, मैथ्यूज, प्रदीप और मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को उपुल तरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की रनगति धीमी पड़ गई और उसने लगातार अंतराल पर विकेट भी गंवाए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा नुकसान भारत के पार्ट टाइम गेंदबाजों ने पहुंचाया। भारत की ओर से तिवारी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अश्विन के खाते में दो, डिंडा और सहवाग के खाते में एक-एक विकेट गया। पांचवां मैच शनिवार को खेला जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment