केएन मंडल के मकान को अपना गेस्ट हाउस बताया
दो-तीन साल में निवेश की राशि दो-तीन गुना करने का दे रहा प्रलोभन, रेकरिंग, डिबेंचर, शेयर के नाम पर लोगों से जमा करा रहा पैसे, आरबीआई और सेबी के लाइसेंस का कर रहा झूठा दावा
मैथन में कॉमनवील वेबरेज कंपनी लि. के नाम से एक नेटवर्किंग कंपनी सक्रिय है। यह कंपनी अपनी लंबी-चौड़ी प्रॉपर्टी की लिस्ट दिखाकर रेकरिंग, डिबेंचर, शेयर के नाम पर लोगों से पैसे जमा करा रही है। कंपनी निवेश की राशि दो से तीन साल में दोगुना और तीन गुना कर लौटाने का दावा करती है। भास्कर की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि कंपनी जिस प्रॉपर्टी को अपना बता कर लोगों को सब्जबाग दिखा रही है, वह उसकी है ही नहीं। कंपनी मैथन की काली पहाड़ी में अपना एक गेस्टहाउस होने का दावा करती है। फोटो में यह गेस्ट हाउस बिल्कुल डीवीसी की कंबाइंड बिल्डिंग जैसी दिख रही है। लेकिन, काली पहाड़ी में ऐसा कोई गेस्ट हाउस है ही नहीं। इसी तरह कंपनी मैथन में बड़े भूखंड का भी दावा कर रही है। यह दावा भी झूठा है। साफ है, कंपनी लोगों को ठग रही है। आशंका है कि अच्छी-खासी रकम जमा कराने के बाद यह कंपनी अन्य कई कंपनियों की तरह ही ऑफिस में ताला बंद कर फरार हो सकती है।
ऊपर की तस्वीर में दिख रहे केएन मंडल के घर को कंपनी बता रही अपना गेस्ट हाउस। नीचे की तस्वीरों में प्रॉपर्टी के फर्जी दावे।
इन नामों पर हो रही ठगी
कंपनी की स्वास्थ्य सेवाएं : कंपनी प्रॉपर्टी में हॉस्पिटल, मेडिसिन फैक्ट्री और एंबुलेंस दिखा लोगों से पैसेे ले रही है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
रियल एस्टेट में लगाते हैं पैसा : निरसा, मैथन के अलावा बिहार के भभुआ में भूखंड के नाम पर। सीमेंट और पानी की फैक्ट्री के नाम पर भी लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। जबकि कंपनी के पास कुछ नहीं है।
सेबी की भी नहीं है अनुमति
कंपनी लोगों से रीडेंबल डिबेंचर या शेयर के नाम पर पैसा वसूलती है। जबकि शेयर के नाम पर भी पैसा नहीं लिया जा सकता। पूंजी बाजार की नियामक संस्था सेबी की गाइडलाइन है कि कोई कंपनी किसी खास मकसद से निवेशकों से धन जुटाती है या फिर अपना मुनाफा उनके बीच बांटती है, तो सेबी की अनुमति जरूरी है। कंपनी के पास यह भी नहीं है।
बैकिंग कार्य का परमिट ही नहीं है : कंपनी का दावा है कि वह निश्चित अवधि के लिए पैसा जमा कर उसे दो-तीन गुना करती है।लेकिन, कंपनी को बैकिंग कार्य की अनुमति ही नहीं मिली है। दरअसल बैकिंग कार्य के लिए पहले आरबीआई से लाइसेंस लेना होता है, लेकिन आरबीआई ने इस कंपनी को बैकिंग कार्य का लाइसेंस नहीं दिया है।
कॉमनवील कंपनी मैथन की काली पहाड़ी में जिसे अपना गेस्टहाउस बता रही है, वह दरअसल केएन मंडल का घर है। केएन मंडल ने इसे कंपनी को किराए पर दिया है। केएन मंडल के बेटे तुषार ने बताया कि उनका परिवार दुर्गापुर में शिफ्ट कर गया है। इसलिए घर कंपनी के लोगों को रेजिडेंशियल पर्पस से किराए पर दिया गया है, न कि ऑफिस के लिए। अगर कंपनी उनकी संपत्ति को अपना दिखा रही है, तो यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि घर जल्द खाली करा लिया जाएगा।
(कॉमनवील कंपनी के एमडी बबलू शर्मा ने भी फोन करने पर कहा कि वे दफ्तर में संपर्क करने पर ही पूरी जानकारी दे सकते हैं। कहा कि फोन पर इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।)
कॉमनवील कंपनी लोगों से किस आधार पर पैसा जमा करा रही है। किस आधार पर जमा राशि दो-तीन गुना करने का दावा किया जा रहा है? क्या इसके लिए आरबीआई से लाइसेंस लिया गया है और क्या सेबी की अनुमति मिली है?
देखिए, फोन पर बात ठीक से नहीं हो पाएगी। आप हमसे मिलिए न। वैसे, हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। हमारे पास आरबीआई और सेबी दोनों का लाइसेंस है।
आप कंपनी की संपत्ति में मैथन काली पाड़ी में अपना गेस्ट हाउस दिखा रहे हैं। वह मकान तो केएन मंडल का है। उनका कहना है कि उन्होंने रेजिडेंशियल पर्पस से वह मकान आपको किराए पर दिया है, न कि ऑफिस चलाने या गेस्ट हाउस खोलने के लिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि सारी संपत्ति केवल लोगों को ठगने के लिए दिखाई जा रही है?
हम जितनी संपत्ति दिखा रहे हैं, वो हमारी ही है। हम किसी तरह की ठगी नहीं कर रहे हैं। वैसे, फोन पर बात स्पष्ट नहीं हो पाएगी। आप मिलिए, तो आपको सारी जानकारी देंगे।
अभिषेक उपाध्याय (मोबाइल नंबर 810234800), कॉमनवील कंपनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment