Friday, August 3, 2012
धनबाद स्टेशन बनेगा आदर्श
धनबाद झारखंड और बिहार के 28 और रेलवे स्टेशन आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित होंगे। वित्तीय वर्ष 2012-13 में रेलवे बोर्ड ने 131 रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी है जिनमें ये शामिल हैं। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर टै्रफिक जेनरल (टू) आरसी पांडेय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पूर्व 845 स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में स्वीकृति दी जा चुकी है। यानी अब 976 स्टेशन आदर्श होंगे। धनबाद, रांची सहित कई स्टेशनों की बदलेगी सूरत : झारखंड के जिन स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने को मंजूरी मिली है। उनमें धनबाद, रांची, सहित अन्य कई बड़े स्टेशन शामिल हैं। बिहार के चयनित स्टेशनों में नवादा, शेखपुरा व अन्य शामिल हैं। झारखंड व बिहार के जिन रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। उन्हें संवारने की जिम्मेवारी तीन रेल जोन को दिए गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे : धनबाद, गढ़वा रोड, डालटनगंज, गढ़पुरा, घोड़ासहन, हसनपुर रोड, हिसुआ, जनकपुर रोड, खारिक, महेशखूंट, नारायणपुर, नवादा, सलौना, बेगूसराय, शेखपुरा, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल व वारसलीगंज। पूर्व रेलवे : देवघर, दुमका, पाकुड़, घोघा व शिव नारायणपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे : बोकारो, रांची, लोहरदगा व सोरो।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment