Wednesday, August 1, 2012
अपनी वेबसाइट बनाए समाज कल्याण
रांची : मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि समाज कल्याण विभाग अपनी वेबसाइट तैयार करे। साथ ही विभाग की लाभकारी योजनाओं को साइट पर अपडेट भी करते रहे। उन्होंने विभाग के अलावा समाज कल्याण बोर्ड, महिला आयोग, विभाग से संबद्ध एनजीओ, बाल संरक्षण आयोग के स्तर से संचालित योजनाओं का प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि अक्टूबर महीने से वह राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर इन योजनाओं की अद्यतन स्थिति देखेंगे। महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग की पहुंच उन्होंने सुदूर जिलों तक ले जाने की नसीहत दी। विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही। सीएम ने इस बात दुख प्रकट किया कि राज्य में ब्लाइंड स्कूल है, परंतु शिक्षक के अभाव में वह नहीं चल रहा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ओल्ड एज होम, महिला छात्रावास आदि की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर समाज कल्याण मंत्री विमला प्रधान ने बताया कि मानव तस्करी को रोकने के लिए चार जगहों पर हेल्पलाइन संचालित है। गुमला, सिमडेगा एवं लोहरदगा में भी इसका संचालन प्रासंगिक होगा। इसके अलावा 12 जिलों में महिला कोषांग कार्यरत है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment