Wednesday, August 1, 2012

बीसीसीएल मिनी रत्न की ओर

धनबाद : बीसीसीएल 31 जुलाई को कुल संचित घाटे को खत्म कर मुनाफे में आ गई है। अब कंपनी को तकनीकी रूप से बीआइएफआर निकाल कर मिनी रत्‍‌न दिलाने की कवायद शुरू की जाएगी। इससे कंपनी बोर्ड को 500 करोड़ रुपये तक योजना को खुद मंजूरी देने का अधिकार मिल जाएगा। यह ऐलान मंगलवार को कोयला भवन में बीसीसीएल बोर्ड की बैठक के बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता में सीएमडी टीके लाहिड़ी व स्वतंत्र निदेशकों ने की। उन्होंने कंपनी को इस उपलब्धि को कर्मियों व धनबाद की जनता के व्यापक हित में बताया। इस मौके पर सभी ने एक स्वर इसका श्रेय सीएमडी की नई सोच व कोल कर्मियों की मेहनत को दिया। सीएमडी ने बताया कि चार चाल पहले कंपनी का कुल संचित घाटा करीब 7000 करोड़ रुपये था मगर आज की तिथि में इसे पाटते हुए मुनाफा 1 करोड़ हो गया है। आने वाले महीनों इसमें बढ़ोतरी होती जाएगी। कंपनी को मिनी रत्‍‌न पाने में कोई कठिनाई नहीं होगी क्योंकि यह इसकी सारी शर्ते पूरा कर रही हैं। तीन साल लगातार मुनाफा व न्यूनतम मुनाफा 30 करोड़ की शर्ते पूरी हो रही हैं। मिनी रत्‍‌न मिलने से निर्णय लेने व कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। चार साल पहले जहां कंपनी की कमाई सालाना 2000 करोड़ रुपये थी वहीं यह आज चार गुणा बढ़कर करीब 8000 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने इस दौरान कोल इंडिया की हर नई सोच को सबसे पहले यहां लागू करने में सफलता पाई है। प्रस्तावित छह नई वाशरियों में 2 के लिए काम एवार्ड हो चुका है। 18 माह में उत्पादन शुरू हो जाएगा। 4 नई हाई कैपिसिटी भूमिगत खदानों के लिए करार हो चुका है। तीन-चार साल में उत्पादन शुरू हो जाएगा। कंबाइंड सीम तक खनन की अवधारणा हर ओसीपी में लागू हो चुकी है। इससे भूमिगत उत्पादन सालाना 4 मिलियन टन से बढ़कर 14 मिलियन टन हो जाएगा। इससे भूमिगत खदानों से जहां अभी 1500 करोड़ का घाटा हो रहा है वहीं इससे करीब 2500 करोड़ मुनाफा होने लगेगा। उत्पादन व डिस्पैच में सालाना पांच प्रतिशत की वृद्धि दर बरकरार है। कप्रेस वार्ता को चार स्वतंत्र निदेशकों पाल जोसफ, बी रमेश कुमार, एसबी घोष दस्तीदार, डॉ. बीबी विस्वाल तथा कार्यकारी निदेशकों डीपी पीइ कच्छप, डीटी डीसी झा, डीटी ए सरकार व डीएफ ए साहा ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...