Wednesday, August 1, 2012
आइबी ने पकड़ी बीसीसीएल में सेल्स टैक्स गड़बड़ी
धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) पर सेल्स टैक्स के फॉर्म सी का दुरुपयोग करते हुए दो करोड़ रुपए मूल्य के डीजल की अवैध खरीदारी का आरोप लगा है। सेल्स टैक्स के प्रभारी संयुक्त आयुक्त एसएस राय के निर्देश पर आईबी के सहायक आयुक्त सदय कुमार और कतरास अंचल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बीसीसीएल के कतरास एरिया में सर्वे किया। दो दिन चले सर्वे के बाद मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ। फॉर्म सी के आधार पर बीसीसीएल ने महज दो फीसदी टैक्स देकर आईओसी और बीपीसीएल से दो करोड़ रुपए मूल्य का डीजल खरीदा। यह डीजल बीसीसीएल को माइनिंग में खर्च करना था, लेकिन बीसीसीएल ने अपने कार्यालय, अस्पताल, सीआईएसएफ, स्टोर और अपनी 26 गाडि़यों में इसका उपयोग किया। सहायक आयुक्त सदय कुमार ने बताया बीसीसीएल के कतरास एरिया में 15 अंबेस्डर गाडि़यां हैं। इनमें इस डीजल का धड़ल्ले से उपयोग किया गया है। बीसीसीएल ने फॉर्म सी और एक्ट का दुरुपयोग किया है। दो फीसदी टैक्स देकर दो करोड़ रुपए का डीजल मंगा लिया। सेल्स टैक्स विभाग ने इस पर 14 प्रतिशत सेल्स टैक्स की दावेदारी पेश की है। फिलहाल पूरे मामले को कतरास अंचल के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। बीसीसीएल की अन्य इकाइयों में भी फॉर्म सी के दुरुपयोग की गहन जांच की जाएगी। क्या है फॉर्म सी : सी-फॉर्म अंतरराज्यीय व्यापार में काम आने वाला सबसे अहम दस्तावेज है। इसे दाखिल किए बगैर एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार पर 14.50 फीसदी सेंट्रल सेल्स टैक्स (सीएसटी) देना पड़ता है, जबकि इस फॉर्म के दाखिल करने में सीएसटी 2 फीसदी लगता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment