Wednesday, August 1, 2012
एक हफ्ते में काउंसलिंग
धनबाद : श्रम एवं नियोजन विभाग के निदेशक विश्वनाथ साह ने मंगलवार को धनबाद के तीन आइटीआइ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर छात्रों को कदाचार से खबरदार किया। परीक्षा में करीब नौ सौ छात्र शामिल हुए। कहा कि आइटीआइ में नामांकन के लिए एक हफ्ते के अंदर परामर्श शुरू कर दिया जाएगा। फीस के बाबत दिशा निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में 38 आइटीआइ खोले जाने हैं जो पीपीपी मॉडल पर आधारित होंगे। इसमें 22 आइटीआइ जेनरल होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर निकाला गया है। 20 आइटीआइ को मंजूरी : 13वें वित्त आयोग ने राज्य में 20 अन्य आइटीआइ को मंजूरी दी है। इसके अलावा अल्पसंख्यक क्षेत्र में भी दस आइटीआइ खोले जाने की बात है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में राज्य को 150 से अधिक आइटीआइ मिलने की संभावना है। मामले की जांच करेंगे : पैसा और पैरवी के बल पर परीक्षा में पास कराने के मामले पर साह ने कहा कि उन्हें ऐसी शिकायत मिली थी। इसकी वे उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। फिलहाल आरोपी शिक्षक को प्राचार्य की ओर से शोकाज किया गया है। ऑनलाइन होगा नियोजनालय : साह ने कहा कि एक महीने के अंदर सभी नियोजनालय को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। सभी राष्ट्रीय पोर्टल से जुड़ जाएंगे जिसमें रिक्तियां, निबंधन और जॉब सेक्टर की जानकारी उपलब्ध रहेगी। नियोजनालय की वेबसाइट भी तैयार की जा रही है। रोजगार मेले में कई कंपनियां शाटलिस्ट तैयार करती हैं, लेकिन इसकी पूरी जानकारी नियोजनालय को नहीं मिल पाती। ऐसे में अब उनकी निगरानी की जाएगी ताकि मेले में अधिकाधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment