Wednesday, August 1, 2012
आपात स्थिति में भूटान से मिली झारखंड को बिजली
रांची : ईस्टर्न ग्रिड में आई खराबी के कारण मंगलवार को दोपहर 12.45 बजे पूरे राज्य की बिजली एकाएक ठप हो गई। इसका व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि इससे प्रभावित 14 राज्यों में से सबसे पहले झारखंड को उबरने में कामयाबी मिली। झारखंड ईस्टर्न ग्रिड के तालचर सब-स्टेशन से जुड़ा है। राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष एसएन वर्मा के प्रयास से भूटान के हाइड्रो सब-स्टेशन से झारखंड को सबसे पहले 50 मेगावाट बिजली मिली। एसएन वर्मा ईस्टर्न रिजन पावर कमेटी के चेयरमैन भी हैं। इस वजह से समन्वय में आसानी हुई। राज्य बिजली बोर्ड ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से संपर्क किया। वहां से 175 मेगावाट बिजली की आपूर्ति पाने में सफलता मिली। इसका तात्कालिक असर यह दिखा कि 3.45 बजे तक राजधानी रांची की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई। इसके अलावा रांची और जमशेदपुर में रेलवे को रेल यातायात और मालगाडि़यों के परिचालन के लिए बिजली की आपूर्ति हुई। ईस्टर्न ग्रिड में खराबी आने की वजह से राज्य की दो अहम बिजली उत्पादक इकाइयां टीवीएनएल और पीटीपीएस ठप हो गई थी। इनकी यूनिटों को लाइट अप करने के लिए बिजली मुहैया कराई गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment