Thursday, August 2, 2012

31 को होगा बार एसो. के लिए मतदान

धनबाद : एल्डर कमेटी ने बुधवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 31 अगस्त को मतदान होगा। मतदान सिर्फ तीन पदों अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए होगा। विदित हो कि समर श्रीवास्तव, हृदय रंजन पांडेय उर्फ बबलू पांडेय एवं एचएन अग्रवाल के क्रमश: अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव हो रहा है। एल्डर कमेटी यह चुनाव बार काउंसिल की पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम के देखरेख में कराएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के कक्ष में एल्डर कमेटी की बैठक गौर किशोर गांगुली की अध्यक्षता में हुई जिसमें शिव पूजन सिंह, सत्यवान सिंह, जानकी प्रसाद केवट एवं जमिरुद्दीन शामिल थे। निर्णय लिया गया कि सदस्यों को सभी तरह के बकाया का भुगतान नौ अगस्त तक करना होगा तभी वे मतदान में भाग ले सकेंगे। चुनावी प्रक्रिया 14 अगस्त को वोटर लिस्ट प्रकाशित करने के साथ शुरू हो जाएगी। 18 अगस्त को दो सौ रुपये लेकर वोटर लिस्ट दिया जाएगा। 22 एवं 23 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा जबकि 24 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 अगस्त को नाम वापसी होगी एवं 27 अगस्त को प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह जारी होगा जबकि मतदान 31 अगस्त को मतदान होगा। मतदान की समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी। चुनाव लड़ना है तो पहले इस्तीफा देना होगा : बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी का कोई भी पदाधिकारी यदि अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहेगा तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही कोई चुनाव लड़ सकेगा।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...