Thursday, August 2, 2012

डेढ़ घंटे छोड़ पूरे दिन बांधें राखियां

धनबाद : इस बार पूर्णिमा तिथि बुधवार को दिन में 10:08 बजे से गुरुवार प्रात: 8:35 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के पूर्वा‌र्द्घ में बुधवार को रात्रि 9:21 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन वर्जित है। अत: रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाना श्रेयस्कर है। पूर्णिमा तिथि, श्रवण नक्षत्र व आयुष्मान् योग तीनों से युक्त शुभ मुहूर्त में प्रात: 8:35 बजे तक तिलक व रक्षाबंधन करना सर्वोत्तम फलदायी रहेगा। वैसे गुरुवार को पूर्णिमा उदया तिथि में है। अत: राहुकाल को छोड़कर दिनभर रक्षाबंधन किया जा सकता है। राहुकाल अपराह्न 1:30 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...