Friday, July 27, 2012

फहीम के बेटे ने किया जंग का ऐलान

धनबाद : गैंग्स ऑफ वासेपुर के एक गुट के मुखिया फहीम खान की गद्दी संभालने वाले उनके बेटे इकबाल खान ने भी जंग का एलान कर दिया है। कहा है कि साबिर ने जब उनके पिता के खिलाफ जहर उगलना बंद नहीं किया और इस जंग को जारी रखने की बात सरेआम कही तो वे कैसे पीछे रहेंगे? कहा कि हम अपराधी नहीं हैं, लेकिन जान बचाने के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरता है। मुझे तो पुलिस ने मुकदमों में घसीट कर इस दलदल में उतार दिया। कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रहा था लेकिन फहीम खान का बेटा हूं, सिर्फ इसलिए मुकदमों में मेरा नाम आया है। पुलिस ने भी जांच नहीं की, क्योंकि जांच का कानून सिर्फ सिंह मैंशन वालों के लिए है। छोटी सी मारपीट में भी वासेपुर को पुलिस छावनी बना देती है लेकिन जब सुरेश सिंह के हत्यारों को पकड़ने की बारी आती है तो पुलिस जांच के कानून की दुहाई देती है। हाल ही जेल से छूटे फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने ये बात कही है। बताया कि वो कोलकाता में कक्षा चार से ही पढ़ाई कर रहा था। पार्ट टू की परीक्षा दी लेकिन मुकदमों के कारण आगे नहीं पढ़ सका क्योंकि क्लास से अधिक कोर्ट की हाजरी लगने लगी थी।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...