Tuesday, July 24, 2012

शिवभक्तों ने रचा कीर्तिमान

2.50 लाख कांवरिया पहुंचे बाबाधाम, 1.50 लाख ने किया जलाभिषेक

देवघर : तीसरी सोमवारी व नागपंचमी के संयोग पर शिवभक्त कांवरियों की ऐसी भीड़ बाबाधाम में उमड़ी कि पुराने सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो गए। इस पावन मौके पर लगभग 2.50 लाख कांवरिया बाबाधाम पहुंचे। लगभग 1.5 लाख कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। कांवरियों की कतार विभिन्न रास्तों से होते हुए देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क मार्ग पर डाबरग्राम के पार पहुंच गई। ऐसी भीड़ पहले किसी ने नहीं देखी थी। धूप व उमस भरी गर्मी में भोलेबाबा ने अपने भक्तों की कठिन परीक्षा ली। लेकिन, भक्त भी भला कहां मानने वाले थे। हर विपरीत परिस्थिति को झेलते हुए कांवरिया घंटों कतार में डटे रहे। सुबह व दिन में हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में कांवरिया घायल भी हुए। सुबह वीआइपी पूजा के दौरान पुलिस वाले की मनमानी के कारण अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इस कारण कई वीआइपी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में महिला कांवरिया भी पहुंचीं जिसका सीधा असर कांवरियों की कतार पर पड़ा। कांवरियों के सैलाब को नियंत्रित करने में सबका पसीना छूट गया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...