Tuesday, July 24, 2012

70 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने कच्चे तेल (क्रूड) के दामों में वृद्धि का हवाला देते हुए पेट्रोल को सोमवार की आधी रात से 70 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है। तेल कंपनियों ने मई, 2012 में पेट्रोल में एकमुश्त जब 7.54 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी तो इसका काफी राजनीतिक विरोध हुआ था। जून, 2012 में पेट्रोल को 2.02 रुपये और 2.46 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया। धनबाद में पेट्रोल (प्लेन) 68.22 रुपये से बढ़कर 69.06 रुपये हो गया है। वहीं पेट्रोल (प्रीमियम) 70.72 रुपये से बढ़कर 71.56 रुपये हो गया है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने यह वृद्धि 14 जुलाई, 2012 तक की क्रूड कीमत के आधार पर की है। भारत जिन बाजारों से कच्चा तेल खरीदता है, वहां यह 104 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। इस महीने के पहले 20 कारोबारी दिनों में लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो चुका है। ऐसे में अगले महीने की शुरूआत में पेट्रोल की कीमत में एक और वृद्धि संभव है। ममता नाराज (कोलकाता) : पेट्रोल की कीमत 70 पैसे फिर बढ़ाने से तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा कि संप्रग के घटक दलों के साथ बिना सलाह मशविरा कीमत बढ़ा दी गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। तृणमूल इसका विरोध करती है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...