Sunday, July 29, 2012
छात्रों की पिटाई से उबले अभिभावक
डिगवाडीह : डिनोबली स्कूल में शुक्रवार को एक शिक्षक ने आधा दर्जन छात्रों की पिटाई कर दी थी। पिटाई से छात्र हर्षवर्धन के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मामले से भड़के अभिभावक महासंघ के पदाधिकारियों ने हर्षवर्धन के पिता अवधेश सिंह के साथ डिनोबली प्राचार्य सेबेस्टियन पुथेनपुरा से शनिवार को भेंट की। पहले प्राचार्य पुथेनपुरा संघ के नेताओं से नहीं मिलना चाहते थे। बाद में उन्होंने महासंघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। महासंघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा व अभिभावक अवधेश सिंह को प्राचार्य पुथेनपुरा व उप प्राचार्य रेमण्ड पैरी ने बताया कि आरोपी स्कूल का शिक्षक नहीं है। बल्कि बीजमंत्रा टीम का सदस्य है। जिसे बच्चों को गणित की विशेष तकनीकों की जानकारी देने के लिये शिक्षण के लिये रखा गया था। शिक्षक के मसले पर हम सीधे कुछ नहीं कर सकते। शिक्षक के बारे में बीजमंत्रा के निदेशक ए चक्रवर्ती से बात करेंगे। इसके बाद उचित कार्रवाई करेंगे। शिक्षक मो. सलाउद्दीन को तत्काल प्रभाव से निष्कासित भी कर दिया है। हर्षवर्धन के पिता अवधेश चाहें तो स्थानीय थाने में भी शिकायत कर सकते हंै। उन्होंने कहा कि बच्चे को चोट आने से वे भी आहत हैं। प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को वे स्कूल में नहीं थे। शनिवार को जानकारी हुई है। महासंघ के मनोज मिश्रा का कहना था कि घटना स्कूल परिसर में हुई। इसलिये स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेवार है। स्कूल प्रबंधन मामले की पुलिस से शिकायत करे। स्कूल में बच्चों को शिक्षण के लिये बीएड शिक्षक होना चाहिये। आखिर किस आधार पर आउटसोर्सिग के तहत बच्चों को तालीम दिलाई जा रही है। आरोप लगाया कि सब कमीशनखोरी के लिये हो रहा है। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत: स्कूल से वार्ता के बाद अभिभावक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ अभिभावक अवधेश सिंह सुदामडीह थाने गये। बेटे हर्षवर्धन के साथ शिक्षक सलाउद्दीन द्वारा की गई मारपीट की जानकारी पुलिस को दी। डिनोबली प्रबंधन और शिक्षक सलाउद्दीन के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक जायेगा मामला: संघ के मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी बाल संरक्षण अधिकार आयोग व मानवाधिकार आयोग तक शिकायत करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में ये थे शामिल : मनोज मिश्रा, दीपक दत्ता, संदीप शाह, नवीन कुमार, अवधेश सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, हरमिंदर सिंह थे। बच्चों से लिया मंतव्य: बच्चों को बीजमंत्रा के शिक्षक का शिक्षण कैसा लग रहा है शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी ली है। सूत्रों की मानें तो अधिसंख्य बच्चों ने मंतव्य दिया है कि उन्हें इसमें रुचि नहीं जाग रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment