Sunday, July 29, 2012

बीसीसीएल-एसबीआइ बदलेंगे विस्थापितों की जिंदगी

धनबाद : बीसीसीएल के प्रोजेक्ट प्रभावित लोगों की जिंदगी में नई बहार लाने के लिए बीसीसीएल व एसबीआइ ने मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जहां कंपनी आधारभूत संरचना उपलब्ध करायेगी वहीं बैंक लोगों के स्वयं सहायता समूहों के उत्थान के लिए कर्ज उपलब्ध कराएगा। एनजीओ जरूरी प्रशिक्षण देगा। सीएमडी ने पिछले दिनों इस संबंध में एसबीआइ से मिलजुल कर काम करने का प्रस्ताव दिया था। आज की वार्ता उसी दिशा में अगली कड़ी थी। इस संबंध में शनिवार को सीएमडी टीके लाहिड़ी के साथ धनबाद एसीबीआइ के एजीएम अनिल सिन्हा व रांची एसबीआइ ग्रामीण विकास के एजीएम कौशिक सिन्हा की कोयला भवन में वार्ता हुई। वार्ता में एनजीओ कृषि ग्राम विकास केंद्र के प्रतिनिधि के अलावा जीएम पर्यावरण वीसी माजी भी उपस्थित थे। बाद में अधिकारियों ने घनुडीह में उस स्थल का दौर किया जहां के विस्थापितों के लिए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना है। वहां बीसीसीएल ने पानी उपलब्ध कराने के लिए जलाशय बनाया है। अनिल सिन्हा व कौशिक सिन्हा ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रभावितों के लिए एनजीओ ऑरगेनिक फार्मिग, फिशरी, डेयरी, गोटरी, पोल्युट्री समेत स्वरोजगार के कई उपायों के बारे में जानकारी देगा। उन्हें रांची स्थित ऑरगेनिक फार्म भी ले जाया जाएगा। एसबीआइ ने इस एनजीओ का साथ लेकर सीएसआर के कई कार्य किये हैं।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...