Sunday, July 29, 2012

झरिया मास्टर प्लान पर कोल सचिव गंभीर

धनबाद : भारत सरकार के कोयला सचिव एसके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा की। उनके बुलावे पर पहुंचे बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक डीसी झा ने उन्हें मास्टर प्लान और इसकी अद्यतन प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस संबंध में झा ने बताया कि कोल सचिव मास्टर प्लान के कार्यान्वयन के प्रति गंभीर हैं। वे इसके लिए गठित हाई पावर कमेटी के चेयरमैन भी हैं। विस्थापित परिवारों के दो कमरे वाले फ्लैट देने का प्रस्ताव अंतिम दौर में है। हाईपावर कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि धनबाद कोयलांचल के आग-भूधंसान प्रभावित क्षेत्रों में बसी लाखों की आबादी को सुरक्षित जगह पर पुनर्वास के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह मास्टर प्लान बनाया गया है। इसके तहत कोयले में लगी आग को भी बुझाया जाना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत झरिया बिहार में हजारों लोगों बसाया भी गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...