Sunday, July 29, 2012
रंगदारी ही फहीम का मुख्य कारोबार : सानू
धनबाद : वासेपुर में फहीम खान के पड़ोसी के घर से बरामद हथियार को लेकर दो दिनों के रिमांड पर लिए गये फहीम के भाई सानू ने पुलिस के समक्ष कई सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सानू ने बताया कि फहीम का मुख्य कारोबार रंगदारी है। इस धंधे में दो दर्जन लोग शामिल हैं जिसमें करीब डेढ़ दर्जन सदस्य उसके परिवार के हैं। रेलवे ठेका हो या फिर स्क्रैप कारोबार, जो रंगदारी नहीं देता है उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ता है। दो दिनों तक गहन पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने सानू को जेल भेज दिया। सानू ने हथियार बरामदगी को लेकर भी पुलिस को कई अहम जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस अनुसंधान जारी है। रंगदारी से जुड़े फहीम का पूरा अर्थशास्त्र पुलिस को पता चल चुका है। अब पुलिस इस गैंग में शामिल लोगों पर नकेल कसने की तैयारी में जुटी है। ज्ञात हो कि फहीम के करीबी मंसूर आलम की निशानदेही पर पुलिस ने फहीम के पड़ोसी शकील के घर से दो अत्याधुनिक हथियार तथा 121 कारतूस जब्त किए थे। पुलिस इस मामले में शकील के भाई वकील को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment