Sunday, July 29, 2012

रांची,धनबाद व जमशेदपुर में बनेंगे 25 नए फायर स्टेशन

रांची :राज्य के तीन बड़े शहरों रांची, धनबाद व जमशेदपुर में 25 नए फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाए जाएंगे। अग्निशमन मुख्यालय ने इससे संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत गठित राष्ट्रीय अग्नि सलाहकार समिति की अनुशंसा के आधार पर भेजा गया है। रांची, धनबाद व जमशेदपुर की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। इन शहरों में बहुमंजिली इमारतों के अलावा औद्योगिक इकाइयों की भी अधिकता है। खनिज भंडार की भी बहुलता है। ऐसे में अग्निशमन मुख्यालय ने तीनों शहरों को आग की घटना के लिए काफी संवेदनशील माना है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...