Sunday, July 29, 2012

नौकरी के नाम पर युवकों को ठगा

कतरास/तोपचांची बाजार : तोपचांची थाना अंतर्गत ढांगी गांव में स्थानीय 16 युवकों से एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने को लेकर जमकर बवाल मचा। लोगों ने आरोपी युवक चमकलाल सिंह को घंटों गांव में बंधक बनाए रखा और जमकर धुनाई की। एसपी के निर्देश पर शनिवार को कतरास थानेदार शिवंचद्र प्रसाद सिंह व तोपचांची थानेदार बैजू उरांव आरोपी को कतरास थाने ले आये। पुलिस ने एक बोलेरो भी जब्त किया है। पूछताछ के बाद कतरास पुलिस ने आरोपी को तोपचांची पुलिस के हवाले कर दिया। भुक्तभोगियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए कागजात में 16 युवकों के नाम समेत उनसे लिये गये पैसे का जिक्र है। आरोपी ने स्वयं को एक निजी न्यूज चैनल का प्रतिनिधि बताया है साथ ही बैंक के एक शाखा प्रबंधक से अपना मधुर संबंध बताया है। भुक्तभोगियों ने पुलिस के समक्ष बताया कि एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने पांच-पांच हजार रुपये लिये थे। पैसा लेने के बाद उसने गांव आना छोड़ दिया था। शुक्रवार को युवकों ने आरोपी चमकलाल को धनबाद बुलाया और उसे किसी तरह अपने गांव ले आये। शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। भुक्तभोगियों की शिकायत के आधार पर कांड अंकित करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी लोदना का निवासी बताया जाता है। इन युवाओं से हुई ठगी : धीरज कुमार महतो, चंदन प्रसाद ठाकुर, तारकेश्र्वर महतो, ईश्र्वर लाल महतो, किशोर कुमार साव, गोपाल महतो, भजन लाल महतो, दीपक महतो, संतोष महतो व सुशील बास्के।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...