Sunday, July 22, 2012
एदार-ए-शरीया ने कहा पहला रोजा आज से
रांची : झारखंड सहित पूरे देश में रमजान के प्रथम रोजा को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक धड़े ने शनिवार से रमजान का पहला रोजा शुरू होने की घोषणा की थी। लेकिन, एदार-ए-शरिया ने इस घोषणा को गैर शरयी ठहराया। शनिवार को एदार-ए-शरिया झारखंड के सरपरस्त मो. सईद के आवास कार्यालय में मुख्य काजी-ए-शरीयत हजरत मौलाना मुफ्ती आबिद हुसैन मिसबाही की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुफतियाने-कराम, ओलमा-ए-कराम शामिल हुए। इस दौरान रमजानुल मुबारक के चांद के सिलसिले में चर्चा की गई। अंत में निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई दिन जुम्मा को शाबान महीने की 29 वीं तारीख थी। जिसमें झारखंड समेत देश के किसी भाग में रमजान मुबारक का चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद नजर आने की सही सूचना थी। जिस वजह से एदार-ए-शरिया ने 30 शाबान पूरा करके 22 जुलाई को पहला रोजा रखे जाने का ऐलान किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment