Sunday, July 22, 2012
वासेपुर में बनेगी पुलिस चौकी
धनबाद : वासेपुर आरामोड़ के आसपास पुलिस चौकी बनेगी। इसकी व्यवस्था में फिलहाल जिला पुलिस की टीम जुटी है। पुलिस वहां चौकी बनाने के लिए जगह की तलाश कर रही है। शनिवार की शाम पुलिस कप्तान आरके धान डीएसपी संजय रंजन सिंह तथा बैंकमोड़ इंस्पेक्टर व थानेदार को लेकर वासेपुर पहुंचे तथा पुलिस पोस्ट के लिए जगह की तलाश की है। एसपी ने वासेपुर इलाके में जल्द ही पुलिस पोस्ट बनाने की बात कही। इसके लिए वहां प्राइवेट भवन की तलाश की जा रही है। इससे पूर्व नया बाजार कबाड़ीपट्टी में भी पुलिस पोस्ट बनाया गया है। दो दिन पूर्व ही वासेपुर कमरमकदुमी रोड स्थित फहीम खान के पड़ोसी के घर से पुलिस को फहीम के दो अत्याधुनिक हथियार हाथ लगे हैं। दशकों पूर्व वासेपुर में जहां पुलिस जाने से कतराती थी अब वहां पुलिस छावनी की व्यवस्था शुरू की जा रही है। वासेपुर में गैंगवार के पुराने इतिहास को लेकर पुलिस को महसूस होने लगा है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment