Sunday, July 22, 2012
महासचिव व कोषाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा
धनबाद : अध्यक्ष समर श्रीवास्तव के इस्तीफे के महज चार दिन बाद धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव हृदय रंजन पांडेय उर्फ बबलू पांडेय एवं कोषाध्यक्ष एचएन अग्रवाल ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पांडेय ने अपना इस्तीफा झारखंड बार काउंसिल एवं अग्रवाल ने धनबाद बार एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष पीके भट्टाचार्य को भेज दिया है। इस्तीफे की प्रति अग्रवाल ने बार काउंसिल को भी भेजा है। इस तीन इस्तीफे के साथ धनबाद बार दो फाड़ हो गया है। शनिवार की शाम एक ओर जिस समय पांडेय एवं अग्रवाल पत्रकार सम्मेलन कर अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहे थे ठीक उसी समय वरीय उपाध्यक्ष पीके भट्टाचार्य की अध्यक्षता में बार एसो. की कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। पांडेय ने प्रेस को बताया कि वरीय उपाध्यक्ष पीके भट्टाचार्य के मनमाना रवैया एवं कार्यकारिणी सदस्यों के क्रियाकलाप व असहयोग के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। भट्टाचार्य ने बिना उनकी अनुमति के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। इससे उनके पद की गरीमा को ठेस पहुंची। अधिकांश कार्यकारिणी सदस्यों ने बार के लेखा-जोखा के अंकेक्षण कराने का विरोध किया। इससे उनका तानाशाही रवैया उजागर होता है। ऐसे में उनका पद पर बने रहना संभव नहीं था। इसके अलावा समर श्रीवास्तव के अध्यक्ष पद से और अब एचएन अग्रवाल के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद वे अपने पद पर बने रहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने भारी वोटों से जिताकर उन्हें महासचिव बनाया था। काफी ईमानदारी से उन्होंने अपना काम किया लेकिन विषम परिस्थिति के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment