Wednesday, July 4, 2012

शशि के घर कुर्की का इश्तिहार तामील

धनबाद : कोल किंग सुरेश सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी शशि सिंह और उसके तीनों मसलमैन के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की जब्ती का इश्तिहार तामील हो गया। सरायढेला पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। पुलिस ने पहले उसके घरवालों से सम्पर्क करने की कोशिश की, परंतु जब कोई नहीं मिला तो सिंह मैंशन के दरवाजे पर नोटिस चिपका कर लौट आयी। इस बीच, अप्राथमिक अभियुक्त आलोक वर्मा के लोहारकुल्ही आवास पर भी कुर्की का इश्तिहार चिपकाया गया है जबकि मोनू सिंह और प्रमोद लाला के घर की कुर्की के लिए उनके पैतृक आवास पर इश्तिहार भेजा गया है। प्रमोद लाला का पैतृक आवास मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत बाकापुर गांव में है। विधि विशेषज्ञ कहते हैं कि इश्तिहार तामील करने के बाद अगर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके घर की दोबारा कुर्की जब्ती होगी। उसके बाद कोर्ट उन्हें फरार घोषित कर उनके खिलाफ स्थायी लाल वारंट जारी करेगा। फिर हत्याकांड का ट्रायल शुरू कर गवाही की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...