Wednesday, July 4, 2012

सुभाष चौक पर लूट का प्रयास, फरार

भूली : धनबाद में मंगलवार को दिनदहाड़े भूली ई-ब्लाक निवासी जगदेव प्रसाद को लूटने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपना साढ़े चार लाख रुपया बचाने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार बीएसएनएल कार्यालय केन्दुआ के पूर्व कर्मी जगदेव मंगलवार को स्टेट बैंक की करकेन्द शाखा से पैसा निकालकर आटो से भूली आ रहे थे। नया बाजार सुभाष चौक के पास वह आटो से उतरकर भूली जानेवाले आटो पर सवार होने के लिए खड़े हुए। इस बीच हीरो होंडा पर सवार दो युवक उनके हाथ से थैला छीनने की कोशिश करने लगे। जब वह चिल्लाने लगे तब दोनों भाग खड़े हुए। घटना के बाद घबराए जगदेव प्रसाद पास की बैटरी दुकान में घुस गए और अपने बेटे दीपक को फोन पर घटना की खबर दी। दीपक ने तत्काल भूली पुलिस को इसकी सूचना दी। भूली और बैंक मोड़ पुलिस तत्काल वहां पहुंची और जगदेव प्रसाद को अपनी सुरक्षा में ले लिया। फिर उन्हें भूली लाया गया। देर शाम तक वह भूली ओपी में बैठे हुए थे। बाइक सवार दोनों अपराधी धनसार की ओर भागे थे सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग भी शुरू की लेकिन अपराधियों का पता नहीं चला ।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...