Wednesday, July 4, 2012

हड़ताल पर अभियंता, बिजली चकाचक

धनबाद : 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह से बिजली बोर्ड के डिप्लोमा अभियंताओं के बेमियादी हड़ताल पर चले जाने का धनबाद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा। हड़ताली अभियंता पूरे दिन सभी सब स्टेशन में घूम-घूम कर साथियों को एकजुट करते रहे पर धनबाद शहर के साथ पूरे जिले में हड़ताल के पहले दिन बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई। एक-दो स्थानों पर छोटी-छोटी खराबी जरूर हुई लेकिन इसे समय रहते दुरुस्त कर लिया। अभियंताओं ने हड़ताल की पूर्ण सफलता का दावा किया है। आशंका थी कि डिप्लोमा अभियंताओं के हड़ताल पर रहने से सप्लाई लाइन के ब्रेक डाउन को दुरुस्त करने में परेशानी होगी। मेढ़ा/कुमारधुबी : हड़ताल के कारण क्षेत्र में नया कनेक्शन देने से लेकर राजस्व वसूली आदि का काम प्रभावित हुआ।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...