मौसम त्न दिनभर में 7 से 13 एमएम हुई बारिश, तापमान दो डिग्री लुढ़का, आसमान में बादलों का डेरा, रिमझिम बारिश की संभावना
धनबाद. धनबाद में गुरुवार को जमकर सावन बरसा और लोगों को ऊमस से राहत दी। दिन के 1.45 बजे आसमान को मानसून के बादलों ने घेर लिया। बिजली चमकने लगी। दिन के 2 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम के 5 बजे तक बारिश होती रही। इस बारिश में लोग जहां-तहां फंस गए। कुछ ने छुप कर बारिश से स्वयं को बचाया तो किसी ने इस बरसात का मजा लिया। युवाओं ने बारिश में भीग कर सावन का आनंद उठाया। बच्चे बारिश में खेलते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर में 7 से 13 एमएम बारिश हुई। इस बारिश ने दो डिग्री तापमान गिरा दिया। मौसम विभाग ने गुरुवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार आसमान को बादलों ने घेर रखा है। अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment