Friday, July 6, 2012

सीबीआइ ने कसा शिकंजा

फंदे में जेपीएससी के 76 घोटालेबाज

रांची : सीबीआइ की दो शाखाओं में गुरुवार को जेपीएससी घोटाले के 12 मामले दर्ज किए गए। इसमें से पांच में प्राथमिकी व सात में प्रारंभिक जांच अंकित की गई। इन 12 मामलों में 76 लोगों को नामजद किया गया है। जेपीएसी टू में सर्वाधिक 32 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें पांच लोग ऐसे हैं जो अधिकतर मामलों में आरोपी हैं। इन पांचों में दिलीप प्रसाद, गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी व एलिस उषा रानी सिंह शामिल हैं। सीबीआइ के पशुपालन कोषांग में प्रथम व द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा और बरियातू फार्मेसी कॉलेज में प्राचार्य व व्याख्याता नियुक्ति परीक्षा में एफआइआर दर्ज किया गया। वहीं प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा व बाजार पर्यवेक्षक नियुक्ति परीक्षा में प्रारंभिक जांच अंकित की गई। सीबीआइ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि व रांची विवि में डिप्टी रजिस्ट्रार नियुक्ति घोटाला और सहायक एवं कनीय अभियंता नियुक्ति में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं जेपीएसी में 8 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, लेक्चरर नियुक्ति, प्रथम सिविल सेवा समिति परीक्षा और चिकित्सक नियुक्ति में प्रारंभिक जांच अंकित की गई। किस मामले में कौन हैं आरोपी : जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा परीक्षा : सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 05/12 दर्ज किया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह व डिप्टी सेक्रेटरी राम प्रसाद साय को आरोपी बनाया गया है। जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा : इस मामले में सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 06/12 दर्ज किया है। जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार, परीक्षकों में प्रो. एसएस खंता, बटेश्र्वर पंडित, परमानंद सिंह, अलबर्ट टोप्पो, डॉ. एस अहमद, प्रो. नंदलाल, सोहन राम शामिल है। अभ्यर्थियों में प्रशांत कुमार लायक, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, विनोद राम, हरिशंकर बारिक, कानू राम नाग, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजली, रजनीश कुमार, संतोष कुमार चौधरी, हरि उरांव, हरिहर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजूर, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, लाल मनोज नाथ शाहदेव, संगीता कुमारी, शिवेंद्र, कुमार शैलेंद को आरोपी बनाया गया है। बरियातू फार्मेसी कॉलेज में प्राचार्य व व्याख्याता नियुक्ति : इस मामले में सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 07/12 दर्ज किया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी को आरोपी बनाया गया है। सहायक एवं कनीय अभियंता घोटाला : इसमें सीबीआइ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कांड संख्या आरसी 10/12 दर्ज किया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी व एलिस उषा रानी को आरोपी बनाया गया है। सिद्धो-कान्हू मुर्मू विवि व रांची विवि में डिप्टी रजिस्टार घोटाला : इसमें कांड संख्या आरसी 11/12 दर्ज किया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश व एलिस उषा रानी को आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में कौन-कौन हैं आरोपी प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा : पीइ 1/2012 दर्ज किया गया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी व डॉ. अमरेश्वर प्रसाद सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। बाजार पर्यवेक्षक नियुक्ति परीक्षा : इस मामले में कांड संख्या पीइ 2/2012 दर्ज किया गया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य राधा गोविंद नागेश को अन्य को आरोपी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...