Friday, July 6, 2012
अगवा छात्रा को मिली हत्या की धमकी
लोदना : लोदना वाई क्वार्टर के असंगठित मजदूर की पुत्री को अपहरणकर्ता मो. वली ने जान से मारने की धमकी दी है। फोन कर लड़की ने अपने भाई से जान बचाने की गुहार लगायी है। सोमवार से ही अपहर्ता के चुंगल में है। पुलिस ने मोबाइल नंबर लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अपहृता के भाई विनोद पासवान ने गुरुवार को लोदना पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने उसे फोन करके यह जानकारी दी है। बकौल विनोद उसकी बहन रो रही थी। बार बार यही कह रही थी कि भैया बचा लो। नशीली वस्तु खिलाकर मेरा अपहरण किया गया है। यह भी कहा कि मो. वली व उसके परिवार पर पुलिस का दबाव न डलवाएं। इन लोगों का कहना है कि पुलिस ज्यादा टांग अड़ायेगी तो तुम्हें मार देंगे। मो. वली मुझे जान से मार देगा। मुझे इनलोगों के चंगुल से बचा लीजिए। बता दें कि उक्त लड़की के अगवा करने का आरोप मो. वली व सहयोगी राजा पर सोमवार को लगा। वह ट्यूशन पढ़ने भागा गई थी उसी समय से गायब है। मंगलवार को लोदना ओपी का घेराव हुआ था। संतोष ने मो.वली व राजा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। जबकि वली व लड़की का पता नहीं चला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment