Friday, July 6, 2012
जुए ने छीन ली जिंदगी
मेढ़ा : मैथन मोड़ निवासी संजय रवानी एवं सूरज साव की मौत गुरुवार को जहर खाने से हो गई। दोनों जुए में करीब 15000 हजार रुपए हार गए और सदमे में सल्फाश की गोली खा ली। राज किशोर रवानी ने बताया कि उसका पुत्र संजय बंगलुरू से काम कर तीन दिन पहले ही लौटा था। बुधवार की सुबह छह बजे से ही घर से गायब था। रात्रि करीब नौ बजे घर लौटते ही उल्टी करने लगा, उसकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता के मुताबिक उनका लड़का मैथन ओपी क्षेत्र स्थित औघड़ डंगाल में जुआ खेलने गया था। उसके साथ उसका दोस्त सूरज साव भी था। दोनों में करीब 15 हजार रुपए हार गए। बाद में दोनों ने होटल में खाना खाया। खाने के क्रम में ही इन लोगों ने चावल के साथ सल्फाश की गोली खा ली। घर पहुंचकर जब संजय रवानी की तबीयत खराब होने लगी तो उसे लोग पॉपुलर अस्पताल ले गए जहां से डाक्टरों ने अन्यत्र ले जाने को कहा, जबकि उसके मित्र सूरज साव की मृत्यु दोपहर करीब तीन बजे एलएमएल अस्पताल आसनसोल में हो गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment