Monday, July 16, 2012

एकजुट हुए पार्षद, फूंका बिगुल

धनबाद : शहर के विकास एवं नगर निगम की कार्यशैली में सुधार के लिए पार्षद एकजुट हो गए हैं। पार्षदों ने एकता मंच के बैनर तले आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बरमसिया के पार्षद मदन महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंच की बैठक में दो दर्जन से अधिक पार्षद शरीक हुए और 16 सूत्री मांग पत्र तैयार किया। ऐलान किया कि अपनी मांगों को लेकर वे 17 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे। मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे सप्ताहभर बाद बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। देवघर गए पार्षदों ने भी आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है। उपस्थित पार्षद : निर्मल मुखर्जी, गणपत महतो, अशोक पाल, मीनाक्षी सिंह, बबीता अग्रवाल, प्यारेलाल महतो, कृष्णा अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, प्रफुल्ल मंडल, रंजीत कुमार बिल्लू, सावित्री देवी, संजय यादव, राजकुमारी देवी, अशोक यादव, मनोरंजन कुमार, विजोला देवी, जितेन्द्र गुप्ता बिल्लू, अजंता झा। वहीं पार्षदों के बजाय उनके पति बैठक में शामिल थे। उधर, नगर आयुक्त अवधेश पांडेय ने कहा है कि पार्षदों की मांग को 24 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद मांगों को पारित कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...