Sunday, July 8, 2012

बहाने सालगिरह बच्चा ने दिखाया जनाधार

धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्थित उनके निवास सूर्योदय में बड़े जलसे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोग शरीक हुए। जलसे की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान से हुई। उन्होंने अपनी पत्नी शिवकुमारी के साथ पूजा-अर्चना की। शाम को प्रीति भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगीत की महफिल जमी जिसका लोगों ने देर रात तक आनंद उठाया। बच्चा सिंह पोर्टिको में बैठकर अतिथियों से मिल रहे थे तो भतीजे उपमेयर नीरज सिंह गेट पर खड़े होकर आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे। समारोह में विधायक कुंती सिंह, मेयर इंदु देवी, सांसद पीएन सिंह, गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय, विधायक मन्नान मल्लिक, नगर आयुक्त अवधेश पांडेय, पूर्व मंत्री ओपी लाल, बीसीसीएल डीटी डीसी झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा समेत बड़ी संख्या में बीसीसीएल अधिकारी, निगम पार्षद आदि शामिल हुए। सभी ने सिंह दंपती को शुभकामनाएं दीं I

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...