Sunday, July 22, 2012

मंत्री ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

रांची: शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि गठबंधन सरकार में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो रहा है। भाजपा अपने एजेंडों को लागू नहीं कर पा रही है। मंत्री ने माना कि पार्टी सांसद निशिकांत दुबे का इस मामले में दिया गया बयान बहुत हद तक सही है। विकास नहीं होने के कारणों के बारे में मंत्री ने कहा कि सरकार में शामिल तीनों दल अपने- अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं। भाजपा, झामुमो, आजसू और जदयू का कोई साझा एजेंडा नहीं है। सभी दलों के मंत्री अपने-अपने हिसाब से काम कर रहे हैं, लिहाजा जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हो रहा है। मंत्री ने कहा कि जदयू को छोड़ भाजपा का झामुमो या आजसू से चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं है, इसीलिए बहुत सारी बातों पर एक राय नहीं बन पा रही है। मंत्री ने स्वीकार किया कि भाजपा को आशा थी कि राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो और आजसू पीए संगमा को सपोर्ट करेंगे, पर उन्होंने अलग स्टैंड लिया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...