Saturday, July 14, 2012
सूबे में खुलेंगे दो केंद्रीय विश्वविद्यालय
नई दिल्ली : बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में बने या फिर गया में, केंद्र के झुकने के साथ ही यह झगड़ा सुलझ गया है। अब दोनों जगह केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मौके और संसद का अगला सत्र शुरू होने से ठीक पहले केंद्र के इस कदम को जदयू से उसकी बढ़ती नजदीकी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रजामंदी से हुआ है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित खरे की अगुवाई में केंद्र की स्थल चयन समिति (साइट सेलेक्शन कमेटी) बिहार के आला अधिकारियों के साथ मोतिहारी जाकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए हाल ही में जमीन का मौका मुआयना कर चुकी है। समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28ए पर स्थित मोतिहारी क्षेत्र के चंद्ररहिया पंचायत अंतर्गत बनकट बैरिया और फुरसतपुर की 300 एकड़ भूमि का चयन इसके लिए किया है। अब राज्य सरकार उस जमीन का अधिग्रहण करेगी। इस स्थल चयन के पीछे समिति का एक तर्क यह भी है कि उत्तर बिहार से मोतिहारी को जोड़ने वाले पटना-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर और पिपराकोठी-मोतिहारी मार्ग को फोर लेन बनाया जा रहा है। पटना से मोतिहारी के लिए अभी लगभग पांच घंटे लगते हैं, जबकि सत्तारघाट पर पुल और राज्य मार्ग 74 का काम पूरा हो जाने के बाद यह दूरी महज ढाई घंटे में तय हो सकेगी। इस बीच, गया में केंद्रीय विश्वविद्यालय के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा, वह जमीन रक्षा मंत्रालय के पास है। जल्द मिल सकती है। बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने को लेकर चल रहा विवाद क्या अब खत्म हो चुका है? राज्य सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं रह गई है? सिब्बल ने कहा, मुख्यमंत्री से सारी बातें हो चुकी हैं। वह भी इस प्रस्ताव पर सहमत हैं। संसद के अगले सत्र में हम इसके लिए विधेयक भी लाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार की जरूरतों के लिहाज वहां दो विश्वविद्यालयों की जरूरत भी थी। वहां के सांसद व अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल भी इसकी मांग लगातार कर रहे थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment