Saturday, July 14, 2012

दिन भर परेशान रही झरिया व धनबाद पुलिस

गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मारा था छापा

धनबाद एवं झरिया पुलिस का घंटों प्रयास अंतत: विफल हो गया। मामला यूं है कि धनबाद सदर पुलिस के हत्थे गुरुवार को दिनेश कुरैरी नामक युवक चढ़ गया था। पूछताछ में युवक ने पुलिस को जिन बातों की जानकारी दी उससे पुलिस को लगा कि एक बहुत बड़ा गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा। तत्काल धनबाद पुलिस ने इसकी जानकारी झरिया इंस्पेक्टर श्रीकांत उपाध्याय को दी। उपाध्याय ने बताए स्थान झरिया के अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। अग्रवाल धर्मशाला में मप्र के चार कपड़ा व्यवसायियों को रोके रखा। सूचना पाकर बैंक मोड़ इंस्पेक्टर नसरूल्लाह खान, सदर इंस्पेक्टर विजयकांत सिंह, दरोगा राजीव कुमार आदि अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। पुलिसिया पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि जिस युवक की निशानदेही पर छापेमारी हुई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...