Friday, July 27, 2012
रंगदारी को लेकर बवाल
नावागढ़ : खरखरी कोलियरी के लोकल सेल में रंगदारी को लेकर गुरुवार को दिन भर बवाल मचा रहा। असंगठित मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर थाने के समक्ष प्रदर्शन किया वहीं सिनीडीह वजनघर पर मजदूर व उनके समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया, वरना खूनी संघर्ष की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता था। गुरुवार को प्रबंधन ने 22 ट्रकों का आवंटन किया था लेकिन एक भी ट्रक जब कोलियरी नहीं पहुंची तो डंप के असंगठित मजदूर आंदोलन पर उतर आये और मांगों को लेकर थाना पहंुचे। मजदूर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ सिनीडीह वजन घर पर ट्रकों का वजन नहीं होने देने तथा डीओधारकों को भयभीत करने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मजदूरों को साथ लेकर पुलिस वजन घर पहुंची। ट्रकों को कोलियरी भेजे जाने के सवाल पर मजदूर व उनके समर्थक के साथ वहां दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। पुलिस की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रित हुई। मजदूर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ ट्रकों को वजन घर पर आने से मना करने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि दूसरे पक्ष के लोग लोकल सेल में वर्चस्व कायम करना चाह रहे हैं। लोकल सेल बंद रहने से मजदूरों के परिवारों के समक्ष रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इधर, दूसरे पक्ष के लोग मजदूरों के समर्थन में आये लोगों पर शोषण का आरोप लगा रहे थे। मालूम हो कि प्रत्येक माह विभिन्न भट्ठों एवं प्रतिष्ठानों के नाम पर लगभग ढाई हजार टन का आवंटन होता है। इससे लोकल सेल से जुड़े करीब सौ मजदूरों के घर का चूल्हा जलता है। समय रहते पुलिस अगर ठोस कार्रवाई नहीं की तो खरखरी का लोकल सेल एकड़ा कांड का गवाह बनेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment