Thursday, July 19, 2012

माडा के कर्मियों का समायोजन अगले माह

कमेटी का स्वरूप
रांची: माडा और खान पर्षद, हजारीबाग के कर्मचारियों का समायोजन अगले माह तक हो जाएगा। नगर विकास विभाग ने कर्मियों के सर्विस रिकार्ड की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी के अध्यक्ष का मनोनयन उपायुक्त करेंगे। इस कमेटी को एक माह के अंदर रिपोर्ट सौंपनी है, ताकि अगस्त में कर्मचारियों का समायोजन हो सके। माडा के 1800 कर्मचारियों को नगर निकायों में समायोजित करना है। इन दोनों संस्थानों का ननि में विलय हो चुका है।
समायोजन के लिए कमेटी गठित हो गई है। एक महीने में रिपोर्ट आते ही समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

निर्मल भुईंयां, संयुक्त सचिव नगर विकास विभाग
अध्यक्ष : वरीय अपर समाहर्ता
सदस्य सचिव (माडा के लिए) : प्रबंध निदेशक माडा, धनबाद
सदस्य सचिव (खान पर्षद के लिए) : सचिव खान पर्षद, हजारीबाग
सदस्य : जिला स्थापना उप समाहर्ता
सदस्य : जिला लेखा पदाधिकारी
सदस्य : ननि के वरिष्ठ अभियंता
सदस्य : माडा के कार्यपालक पदाधिकारी

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...