Monday, July 2, 2012
ममता ने रोकी रेल किराये में वृद्धि
नई दिल्ली : रेल किरायों और माल भाड़े में वृद्धि पर फिर ममता बनर्जी का वीटो लग गया है। रविवार से रेल किरायों एवं भाड़े पर सेवा कर लागू नहीं हो पाया क्योंकि तृणमूल नेता इस पर सेवा कर लागू करने के पक्ष में नहीं थी। हालांकि इसके संकेत रेल मंत्री मुकुल राय की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखी चिट्ठी से ही मिल गए थे। रविवार से ही रेल किरायों पर सेवा कर लागू होना था, जिससे एसी श्रेणी के सभी और फर्स्ट क्लास के रेल किराये 3.6 प्रतिशत बढ़ जाते। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि रेल और वित्त मंत्रालय के बीच भ्रम के चलते यह फैसला लागू नहीं हो पाया। हालांकि वित्त मंत्रालय ने सेवा कर की नकारात्मक सूची में सामान और यात्रियों के परिवहन को शामिल किया है, लेकिन रेलवे को वित्त मंत्रालय की ओर से इस आशय की कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए यह मान लिया गया कि रेलवे इसी श्रेणी में आती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment