Monday, July 2, 2012
ऑपरेशन ग्रीनहंट के दायरे में आएगा धनबाद !
धनबाद : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ग्रीनहंट में धनबाद का कहीं नाम नहीं है। ऐसा कहा जा सकता है कि पुलिस व एसटीएफ के अभियान में यह जिला शामिल नहीं है। बावजूद नक्सली पिछले कुछ दिनों से ग्रीनहंट के विरोध में धनबाद में पोस्टबाजी व वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले एक दशक के इतिहास पर गौर करें तो धनबाद नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता रहा है। झुमरा, पारसनाथ हजारीबाग समेत अन्य इलाकों में वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली धनबाद के टुंडी-तोपचांची व गिरिडीह के पीरटांड़ इलाके में छुपते रहे हैं। कारण, यहां ऑपरेशन ग्रीन हंट का कोई खतरा उन्हें नहीं रहता था। लिहाजा नक्सली कुछ इलाकों में बेखौफ भी घूमते थे। जिला पुलिस के जरिए एलआरपी या फिर फ्लैग मार्च के अलावा कोई खास अभियान नहीं चलता था। मगर, कुछ दिनों से नक्सलियों ने तोपचांची-टुंडी में पोस्टरबाजी और छोटी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वर्तमान में जो स्थिति बनी है उससे यह कहा जा सकता है कि धनबाद भी ऑपरेशन ग्रीनहंट के दायरे में आ सकता है। धनबाद में अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसटीएफ के जवान टुंडी-तोपचांची इलाके में कैंप करना शुरू कर देंगे। हालांकि वरीय पुलिस अधिकारी इस बारे में फिलहाल खुलकर कुछ कहना नहीं चाहते।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment