Monday, July 2, 2012
स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा
धनबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। आइसीएसई और इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर सीबीएसई द्वारा इंटरनेशनल करिकुलम (पाठ्यक्रम) तैयार किया जा रहा है। संभवत: सत्र 2013 से यह पाठ्यक्रम सीबीएसई स्कूलों में पहली से छठी कक्षा तक लागू हो जाए। छात्रों को जल्द ही इंटरनेशनल बोर्ड (आइबी) के पैटर्न पर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। हालांकि, शुरुआती दौर में देश के सिर्फ 50 स्कूलों को ही आइबी के लिए चुना गया है। सफलता मिलने पर इसका विस्तार किया जाएगा। यह अन्य इंटरनेशनल बोर्ड की तुलना में 50 फीसदी तक सस्ता होगा। विषय चुनने की होगी आजादी : देश के सभी बोर्ड में सभी विषयों को पढ़ना जरूरी है। सीबीएसई-आइ में छात्रों के लिए विषय की अनिवार्यता नहीं होगी। यदि छात्र को कोई विषय पसंद नहीं है, तो उसे उस विषय को जबरदस्ती थोपा नहीं जाएगा। सीबीएसई-आइ के जरिए बच्चों को देश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। छात्रों को विषय चयन करने की आजादी होगी। ऑनलाइन होगी परीक्षा : इसका सिलेबस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें छात्रों को वेब पोर्टल से पढ़ाया जाएगा। मल्टीमीडिया टूल्स के जरिए पढ़ाई को रोचक बनाया जाएगा। इसकी परीक्षा ऑनलाइन होगी। स्कूल में होने वाले अनेक प्रोजेक्ट दूसरे स्कूलों के साथ साझा भी किए जाएंगे। बोर्ड शिक्षकों को खास ट्रेनिंग भी देगा। विदेश की राह होगी आसान : विदेशों में हायर एजुकेशन के लिए छात्रों को टफेल, आइलेट और जीआरई जैसे एग्जाम देने होते हैं, मगर सीबीएसई इंटरनेशनल पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को विदेश की किसी भी यूनिवर्सिटी में सीधे प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए कोई टेस्ट नहीं देना होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment