Monday, July 2, 2012

एमबीबीएस की 3595 नई सीटों को मंजूरी

नई दिल्ली : चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एमसीआइ की ओर से अच्छी खबर है। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआइ) ने चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में विस्तार करते हुए एमबीबीएस की 3,595 नई सीटों के लिए मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें 2,400 सीटें पूरे देश में शुरू हो रहे 20 नए मेडिकल कॉलेजों और 1,195 सीटें मौजूदा कॉलेजों में बढ़ा दी गई हैं। एमबीबीएस की 300 अतिरिक्त सीटें छह राज्यों में सितंबर से शुरू हो रहे नए एम्स को दी जाएंगी। एमसीआइ ने मेडिकल छात्रों के लिए खुश होने की एक और वजह दी है। परिषद ने चिकित्सा क्षेत्र में 1,442 परास्नातक सीटें बढ़ाने का भी फैसला किया है। इनमें 1,326 सीटें एमडी/एमएस के लिए होंगी। साथ ही 116 सुपर-सेपशियलिटी ल्ल शेष कृष्ठ 15 कर तोहफा 6 पीजी की 1,442 सीटें बढ़ेंगी, कॉलेजों की संख्या पहुंचेगी 355

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...