Monday, July 2, 2012

डकैतों को छुड़ाने के लिए ट्रेन पर हमला,फायरिंग

धनबाद : वाराणसी-आसनसोल सवारी गाड़ी में रविवार को सरेशाम करीब सात बजे लूटपाट करते दो डकैतों को यात्रियों ने दबोच लिया। अफरातफरी के बीच उनके तीन साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। बाद में अपराधियों ने पकड़े गए साथियों को छुड़ाने के लिए गोमो के पहले भोलीडीह हॉल्ट के समीप ट्रेन पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने ट्रेन पर जमकर पथराव और गोलियां चलाते हुए एक अपराधी को छुड़ा भी लिया। पथराव में एक महिला यात्री जख्मी हो गई। यात्रियों ने एक अपराधी को धनबाद स्टेशन पर रेल पुलिस को सौंप दिया। यहां यात्रियों ने रेल पुलिस की लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बताते हैं कि यात्रियों का सामान लूटने के लिए पांच अपराधी गया में ही ट्रेन में सवार हो गए थे। गाड़ी जब वंशीनाला स्टेशन के समीप पहुंची तो अपराधियों ने एक बोगी में ऊपर की सीट पर रखी धनबाद के यात्री सुनील पांडेय की अटैची तोड़कर 15 हजार रुपये नगद व लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के जेवरात निकाल लिये। पांडेय ने जब शोर मचाना शुरू कर किया तो अन्य यात्रियों ने भी साहस का परिचय देते हुए दो अपराधियों दबोच लिया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...