Wednesday, July 11, 2012

मध्याह्न भोजन में छिपकली, हंगामा

निरसा, धनबाद : मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुगीतोपा के प्रधानाध्यापक को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। दूरभाष पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अशोक सिंह ने प्रधानाध्यापक पर जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा आशा मुर्मू जब मध्याह्न भोजन करने लगी तो उसकी थाली में परोसे गए चावल में छिपकली पाई गई। उसने इसकी शिकायत अपनी सहेली सुनीता हांसदा से दी। दोनों ने इसकी शिकायत सरस्वती वाहिनी की मखोनी रक्षित व मंगलावाला दास एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक से की। बाद में स्कूल के सदस्यों ने उक्त चावल को हटा दिया तथा लड़कियों को धमकी देते हुए कहा कि इसकी जानकारी किसी को मत देना। उधर, छात्रों ने इसकी शिकायत परिजनों से की। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय में बंधक बना लिया। वहीं प्रधानाध्यापक निमाई दास ने कहा कि यह आरोप गलत है। अगर भोजन में छिपकली होती तो और बच्चों ने भी भोजन किया, उन्हें कुछ न कुछ जरूर होता।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...