Wednesday, July 11, 2012
झरिया को बचाने सड़क पर उतरे लोग
धनबाद: झरिया क्षेत्र में आए दिन हो रहे भू-धंसा और बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय पर विक्षोभ प्रदर्शन किया और रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। धरना, प्रदर्शन के पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से एक जुलूस निकाला गया, जो डीआरएम चौक, डीसी कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा, जहां लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन भू-धंसा के नाम पर झरिया को उजाडऩे की साजिश में जुटी हुई है। बरसात में जमीन धसने की घटनाएं बढ़ जाती है। इसकी जानकारी प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी है। बावजूद इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। बालू और मिट्टी की भराई कर भू धंसा की घटना को आसानी से रोका जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि आरएसपी कॉलेज को बचाने के लिए पूरे ताम झाम से ट्रेंच कटिंग का काम शुरू किया गया, लेकिन एक, दो दिन बाद ही उसे बंद कर दिया गया। बोका पहाड़ी के लोगों को भूली में बसाने का प्रलोभन दिया गया, लेकिन जब लोग वहां जाने को तैयार हुए, तो प्रबंधन मुकर गया। अगर आग और भू-धसा न की घटनाओं को नहीं रोका गया, तो राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा। मौके पर अशोक अग्रवाल, शिववालक पासवान, मदन लाल खन्ना, राम कृष्णा पासवान आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment