Sunday, July 1, 2012
झमाझम बारिश से गिरा पारा
धनबाद : मानसून की बारिश शुरू होने के बाद भी पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे थे। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग मायूस थे चूंकि बीते एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई थी। शनिवार का दिन राहत लेकर आया और जमकर बारिश हुई। हालांकि, शनिवार की शुरुआत काफी तेज गर्मी से हुई थी पर दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए तथा गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल इतने काले थे कि दोपहर में ही अंधेरा छा गया। बारिश के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश होने से सड़कों पर पानी का जमाव हो गया जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment