Sunday, July 1, 2012
आपसी रिश्तों में आयी मिठास
धनबाद : केन्द्रीय सलाहकार समिति की बैठक को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन एवं श्रमिक नेताओं के रिश्ते में जो खटास थी वह दूर हो चुकी है। कोयला भवन में शनिवार को सीएमडी टीके लाहिड़ी की अध्यक्षता में हुई सलाहकार समिति की बैठक में मजदूरों के सवाल पर प्रबंधन और श्रमिक नेताओं में बेहतर तालमेल दिखा। सीएमडी ने बैठक में भरोसा दिलाया कि श्रम न्यायालय या अवर अदालतों में मजदूर हित में जो भी फैसला होगा, उसके विरोध में प्रबंधन ऊपरी अदालत नहीं जाएगा। बैठक में मौजूद नेताओं ने इस आश्वासन का जोरदार स्वागत किया। बैठक में जमीन विवाद सुलझाने के लिए दो समितियों का गठन किया गया। डीपी पीई कच्छप ने कहा कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहरी इलाके में रहनेवाले कर्मियों को मकान किराया भत्ता, वेतन पर्ची से एलपीजी की राशि का भुगतान और ठेका मजदूरों को एक हजार रु. का अनुदान देने का आदेश जारी किया गया। ओपी लाल ने ट्रक लोडिंग मजदूरों को भी एक हजार रुपये का अनुदान देने की मांग की। सीएमडी ने अगली बैठक में निर्णय लेने की बात कही। मजदूरों को जलावन के लिए कोयला देने की भी घोषणा की गयी। अनुपस्थिति के नाम पर मजदूरों की बर्खास्तगी के मामले में निर्णय लिया गया कि 2000 के बाद बहाल मजदूर की तीन साल में अगर 225 दिन उपस्थिति है तो उसे सेवा में वापस ले लिया जाएगा। ओपी लाल ने बैठक को बेहद सफल बताते हुए कहा कि लंबे समय बाद इस तरह की बैठक हुई है। बैठक में सीएमडी लाहिड़ी और डीपी कच्छप के अलावा तकनीकी निदेशक डीसी झा, एके सरकार, वित्त निदेशक अमिताभ साहा तथा यूनियन की ओर से ओपी लाल, उदय सिंह, एसके बक्शी, कुंती सिंह, बच्चा सिंह, महेन्द्र सिंह और अर्जुन सिंह थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment