Sunday, July 1, 2012

गोधर में हथियार के साथ पांच धराए

केंदुआ : गोधर के एक होटल में शराब पीते पांच युवकों को शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में एक आजसू नेता बताया जाता है। उन युवकों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़ी अपराध की साजिश रच रहे थे। पुलिस सभी युवकों से केंदुआडीह थाने में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बैंकमोड़ पुलिस भी शामिल है। देर रात तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी थी लिहाजा मामले को गोपनीय रखा गया है। मारपीट में प्राथमिकी : हीरापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मिक्चर दुकानदार दयानंद साव की शिकायत पर पिंटू तथा दीपक समेत तीन अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं एक पक्ष से पिंटू ने भी मारपीट, गाली- गलौज तथा रंगदारी की शिकायत दयानंद साव तथा रॉकी के खिलाफ की है। रंगदारी की प्राथमिकी : धनबाद थाना क्षेत्र के पार्क मार्केट में शुक्रवार की रात दुकानदार दयानंद साहू के साथ हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दयानंद ने पिंटू मिश्रा और दीपक सिन्हा समेत अन्य तीन के खिलाफ मारपीट और रंगदारी की शिकायत की है। स्टेशन पर मिला शव : स्टेशन के प्लेटफार्म पर शनिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक भिखारी था और लंबे समय से बीमार था।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...