Sunday, July 1, 2012

फिर कागज की पटरी पर राजगीर इंटरसिटी

धनबाद: रविवार को एक जुलाई है। भारतीय रेल के लिए यह महत्वपूर्ण दिन भी। आज से ही देशभर में दौड़ने वाली हजारों ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। कुछ नई ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। मगर, राजगीर जानेवाले यात्रियों का ख्वाब पूरा नहीं हो सकेगा। हां, इतना जरूर होगा कि बगैर परिचालन के ही हावड़ा राजगीर- इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय एक बार फिर बदल जाएगा। इससे पूर्व भी बिना चले ही इस ट्रेन का समय बदला। पूर्व मध्य रेल से जारी नौ ट्रेनों की सूची में राजगीर इंटरसिटी भी शामिल है। यानी एक बार फिर से रेल महकमा इस ट्रेन को कागज की पटरी पर दौड़ाएगी। इस ट्रेन की घोषणा 2010-11 में ही हो चुकी है। 13254 राजगीर-हावड़ा इंटरसिटी एक्स. अब 21:52 में आयेगी जबकि 21:57 में रवाना होगी। पहले इसके आने का समय 21:50 था।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...