Thursday, July 19, 2012
फिर दुनिया देखेगी सोनाली
धनबाद : नौ वर्ष पूर्व तेजाब हमले में झुलसा दी गई धनबाद की सोनाली मुखर्जी फिर से दुनिया देखेगी। तेजाब हमले में सोनाली का चेहरा तो झुलस ही गया था, उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई थी। सोनाली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे आंखों के बेहतर उपचार के लिए चेन्नई के शंकर नेत्रालय जाने की सलाह दी है। इस समय सोनाली दिल्ली में अपना इलाज करा रही है। बुधवार को उसने गुड़गांव की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना से अपनी आंखों की जांच कराई। डॉ. वंदना ने उसे बेहतर उपचार के लिए चेन्नई के शंकर नेत्रालय जाने का सुझाव दिया। बताया गया कि वहां उसकी आंख का अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से बेहतर तरीके से उपचार हो सकता है। अगर नेत्र प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ी तो उसकी सुविधा भी वहां है। इसके बाद सोनाली अब चेन्नई जाने की तैयारी में जुट गई है। चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी कराने की तैयारी की जा रही है। कई डॉक्टर निश्शुल्क इलाज करने का भरोसा दे चुके हैं। इधर पूरे देश से लोग मदद दे रहे हैं। सोनाली और उसके परिजनों में नई आशा का संचार हुआ है। अब उन्हें लग रहा है कि लोगों की मदद से सोनाली फिर से दुनिया देख पाएंगी और उसका चेहरा भी ठीक हो जाएगा। हादसे ने बदल दी जिंदगी की दिशा : तेजाब ने सोनाली की जिंदगी की दिशा ही बदल दी। कॉलेज टॉपर रही सोनाली पढ़ाई के बाद अपने प्रोफेसर बनने के सपने को पूरा करने की तैयारी में जुट गई थी। पर तेजाब ने सपने को दफन कर दिया। आरोपियों के लिए मुश्किलें : तेजाब फेंकनेवाले आरोपियों को अब कानूनी लड़ाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोनाली की मदद में पहले सुप्रीम कोर्ट के नामचीन अधिवक्ता राम जेठमलानी आगे आए थे और अब उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के कई और अधिवक्ता आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के इन सभी अधिवक्ताओं ने निश्शुल्क कानूनी मदद का भरोसा दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment